आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहे

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि टोटल लोक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। साथ ही, सभी मालवाहक वाहन तथा उनके खाली वाहनों को भी न रोका जाए। ऑनलाइन सेवाएं देने वाले वस्तुओं के वाहनों को भी नहीं रोका जाए। लॉजिस्टिक वाहनों को केंद्रीकृत पास जाने की व्यवस्था भी की जा रही है।